फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई तकनीकी से खेती करने पर ही होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संदलपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कानपुर के तत्वावधान में संदलपुर में किसानों को नई तकनीकी से खेती करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं बैंक की योजनाओं के बाबत भी जानकारी दी गई।

संदलपुर के राजकीय बीज भंडार पर सहकारी समिति संदलपुर के अध्यक्ष विनोद कटियार की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में कानपुर नगर से आईं बैंक मामलों की जानकार वंदना सचान ने जिला सहकारी बैंक की कल्याणकारी योजनाओं के बावत जानकारी दी। बैंक एटीएम कार्ड की बारीकियों के बारे में किसानों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



काशी महाविद्यालय के उपाध्यक्ष कैलाश बजाज ने किसानों से कहा कि पारंपरिक खेती छोड़ कर वैज्ञानिक तरीके से नई तकनीक से खेती करें जिससे किसानों को लाभ होगा। विधिक जानकर जनमेजय सिंह गौर ने जीवन ज्योति बीमा योजना पर जानकारी दी। बैंक से जुड़ी विधिक समस्याओं के निस्तारण संबंधी जानकारी भी दी। सहकारी समिति के उपाध्यक्ष एनके दीक्षित ने भी किसानों को जागरूक होने के लिए कहा। संचालन शिक्षा मित्र जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने किया। प्रधान शत्रुघ्न कटियार, नंद किशोर कटियार, सतीश तिवारी, मोहम्मद सफी, नरेंद्र सविता, बृजेश मुनीम, मनोरमा नागर, लौंगश्री,रामनरेश सबिता, महेंद्र सविता समेत क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।



नई तकनीकी से खेती करने पर ही होगा विकास
किसानों को दी गई तकनीकी खेती की जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें