फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक फीड न करने पर 15 प्रधानाचार्यों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। जिले के 15 कालेजों ने अभी तक हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। इस पर डीआईओएस ने कालेज के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर तीन दिन में फीडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। तीन दिन में फीडिंग न करने वाले कालेजों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हाईस्कूल के सभी विषयों में 70 अंक की बोर्ड परीक्षा होती है जबकि 30 अंक कालेज स्तर पर परीक्षार्थी के चयनित विषयों का आंतरिक मूल्यांकन करने के बाद दिए जाते हैं। यह अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कालेज की ओर से फीड किए जाते हैं। जिले के 15 कालेजों ने पूर्ण रुप से आंतरिक मूल्यांकन के अंक फीड नहीं किए हैं।
विज्ञापन


जिस पर डीआईओएस ने आरएस एजूकेशन सेंटर किशरवल, संखवार हाई सेकेंडरी स्कूल अजनपुर, एसआरआर गर्लस कालेज ककरदही, भारतीय ज्ञान स्थली जैनपुर, जनता इंटर कालेज कंहिजरी, आर्दश अर्जुनदास इंटर कालेज मुरीदपुर, रामजानकी बालिका इंटर कालेज बचीतपुरवा, इच्छाराम इंटर कालेज अंबरपुर, छोटेलाल इंटर कालेज सिठमरा, बिंदा सिंह इंटर कालेज सरवनखेड़ा, एसजेडीजी इंटर कालेज जैतीपुरवा, राजकीय कालेज पुलंदर, सदगुरु इंटर कालेज आलमपुर समेत 15 कालेजों को अंकों की फीडिंग न करने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर छह कालेजों ने एक भी परीक्षार्थी के अंकों की फीडिंग नहीं कराई गई जबकि 9 कालेजों की फीडिंग अधूरी है। आंतरिक मूल्यांकन की फीडिंग समय से न होने पर परीक्षा परिणाम प्रभावित हो सकता है जिसे देखते हुए लापरवाही करने वालों को चेतावनी जारी की गई है।



अंक फीड न करने पर 15 प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी
आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की फीडिंग में की लापरवाही
डीआईओएस ने जताई नाराजगी दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें