फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 जोड़ों का आज होगा विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। समाज कल्याण विभाग की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 130 जोड़े हिंदू रीति रिवाज से शादी व 10 जोड़े मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत अकबरपुर स्थित ईको पार्क में रविवार को 32 जोड़ों का विवाह होगा। इसके लिए अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। यहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी प्रकार भोगनीपुर में 31, डेरापुर में 24, रसूलाबाद में 29, सिकंदरा में 24 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुपर नोडल अधिकारी नामित कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डेरापुर में देवी सहाय इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। नगर पंचायत ईओ सुरेश कुमार ने बताया कि शादी के लिए 27 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। तीन जोड़े अभी संपर्क में नही आए हैं। 24 जोड़े रविवार को शादी करेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें