टूर पैकेज में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी की तरफ से दो वक्त का नाश्ता और खाना, ठहरने की व्यवस्था शामिल है।
इंडियन रेल टूरिज्म एंड कैटरिंग कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने 16 अक्तूबर से गुजरात के स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, पर्ली बैजनाथ और सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए ट्रेन चलाएगा। ट्रेन 16 अक्तूबर को चलेगी और 28 अक्तूबर को वापस आएगी।
विज्ञापन
12 रात और 13 दिन के इस टूर पैकेज का मूल्य 12285 रुपये होगा। बुकिंग शुरू हो गई है। आईआरसीटीसी के सीआरएम अजीत सिन्हा ने बताया कि इस ट्रेन में गोरखपुर, देवरिया, बेलधारा रोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर और झांसी से बैठने और उतरने की सुविधा है।
टूर पैकेज में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी की तरफ से दो वक्त का नाश्ता और खाना, ठहरने की व्यवस्था शामिल है। बुकिंग कराने के लिए कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 8287930934 या 8287930932 पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।