फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 गांवों में संक्रामक बीमारियों की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मानसूनी बारिश के बाद जिले में फैल रहे डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों को देखते स्वास्थ्य महकमे ने 76 गांवों को संवेदनशील चिह्नित किया है। डीएम के निर्देश पर अब गांवों में दवा छिड़काव व लोगों को जानकारी देने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश के बाद यमुना के उफान से 29 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इसके अलावा अन्य गांवों में भी जलभराव की समस्या हो गई। जिसके चलते डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक रोगों ने पांव पसारना शुरू कर दिया। 22 अगस्त को किट से डेंगू जांच की पुष्टि वाले अकबरपुर क्षेत्र के निजी अस्पताल कर्मी की मौत भी हो गई। वहीं, दो दिन पहले डेंगू जैसे लक्षणों से मूसानगर के मासूम की मौत हुई। बुखार से कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में बढ़ती मच्छरजनित बीमारियों पर काबू पाने के लिए डीएम ने सख्ती की तो स्वास्थ्य अधिकारियों ने 76 संवेदनशील गांवों को चिह्नित किया है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. मारुति दीक्षित ने बताया कि गांवों में सोर्स रिडक्शन, छिड़काव व जन जागरूकता का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए नगर विकास व पंचायती राज विभाग काम कर रहे हैं। 150 लीटर टेमीफास, 500 लीटर मैलाथियान व 300 बैग डीडीटी के उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

----
इंसेट-
इन ब्लॉकों मेें इतने संवेदनशील गांव
ब्लाक संवेदनशील गांव
अकबरपुर 16
सरवनखेड़ा 11
अमरौधा 07
डेरापुर 08
मैथा 06
मलासा 07
राजपुर 03
संदलपुर 07
झींझक 03
रसूलाबाद 08
पूरी बांह के कपड़े, मच्छरदानी लगाकर सोएं
जिला मलेरिया अधिकारी ने अपील की है कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरदानी लगाकर ही सोएं। घर के आसपास जलभराव न होने दें और कूलरों व टंकियों का पानी नियमित रूप से बदलते रहें। फ्रिज के पीछे की प्लेट सप्ताह में खाली करें। घर की छत पर व आसपास टूटे-फूटे बर्तन, मटके, टायर आदि न इकठ्ठा होने दें। जहां जलभराव हटाना संभव न हो। वहां जला हुआ मोबिल आयल या मिट्टी का तेल डालें।
डीएम ने 50 हजार लोगों के वैक्सीनेशन का दिया लक्ष्य
डीएम जेपी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जनता के कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सोमवार को वैक्सीनेशन का महाभियान चलाया जाएगा। इसमें करीब 50 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए सीएमओ डॉ. एके सिंह को निर्देशित किया कि 275 कर्मियों की टीम तैयार करें और पूरी रणनीति बना लें। जिससे अभियान की सफलता सुनिश्चित हो सके। वहीं, बुधवार से शुरू हो रहे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अभियान की सफलता के लिए ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी माताओं का पंजीकरण कराएं। जिससे उन्हें लाभ मिल सके। बैठक मेें सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें