फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने को बनाए गए 12 नोडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल अकबरपुर में व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए 12 डॉक्टरों को नोडल अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन

शासन से जिला अस्पताल पुरुष में नियुक्त सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता ने पिछले दिनों कार्य करने में खुद को अक्षम बताते हुए कार्यमुक्त करने का पत्र डीएम को दिया था। इस पर डीएम जेपी सिंह ने शासन में दूसरा सीएमएस नियुक्त करने के लिए कई पत्र भेजे, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई। जिसपर सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता लंबे अवकाश पर चले गए। अब महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. वंदना सिंह को पुरुष अस्पताल का भी चार्ज दे दिया गया। इसके बावजूद व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि अलग-अलग अनुभागों का काम सुचारु करने के लिए डॉक्टरों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिसमें डॉ. आरए मिर्जा को सभी प्रशासनिक कार्य, वीआईपी ड्यूटी व मेडिकोलीगल, डॉ. वीपी सिंह को एएमओ स्टोर, ब्लड बैंक, पैथालॉजी, डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर, डॉ. अवधेश कुमार को साफ-सफाई व्यवस्था, औषधि भंडार, आयुष्मान योजना, डॉ. जसवीर सिंह को जनरल ओटी, डॉ. मनोज निगम को कोविड एल-टू यूनिट संचालन, डॉ. अजीत वर्मा के ऑक्सीजन प्लांट व आरओ प्लांट, डॉ. अमर चंद्रा व डॉ. एसपी सिंह को एनआरसी व पीकू यूनिट, डॉ. प्रतीक सक्सेना को जनरल वार्ड, डॉ. आराधना को इमरजेंसी वार्ड, डॉ. आरके चौबे को अग्निशमन उपकरण व डॉ. अनुज कुमार शुक्ला को कोविड वैक्सीनेशन व हेल्प डेस्क संचालन का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें