चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।
कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एनिमल हसबैंडरी विभाग में मंगलवार को अजगर निकला। संस्थान में अजगर निकलने से छात्रों में दहशत फैल गई। छात्रों ने बताया कि अजगर 10 फिट का था और उसने एक जानवर को निवाला भी बनाया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय वन अधिकारी लल्लू सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर चिड़ियाघर को पहुंचाया। सीएसए के अधिकारी के अनुसार, संस्थान में अजगर निकलने की सूचना पर तुंरत वन विभाग की टीम को बताया गया। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।
उन्होंने बताया कि 10 फीट लंबे अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। बता दें कि लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को पकड़। इसके बाद चिड़ियाघर ले जाकर अजगर को छोड़ दिया गया। यही नहीं, बीते कुछ दिनों में सांप निकलने के कई मामले सामने आ चुके हैं