फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन करोड़ के लालच में महिला ने गंवाए 1.07 करोड़, सरगना गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 21 Jul 2021 01:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरोपी आठ दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर है। सोनीपत सेक्टर-15 निवासी सरिता के मुताबिक 12 अगस्त 2019 को उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि ग्लोबल अवार्ड 2019 के लिए आपका चयन हुआ है और तीन करोड़ की लॉटरी लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में ग्लोबल अवार्ड के लिए चयन और तीन करोड़ की लॉटरी लगने के लालच में एक महिला ने 1.07 करोड़ रुपये गंवा दिए। ठगों ने पाउंड को एक्सचेंज करने के नाम पर महिला से ये रकम खातों में जमा कराई।
विज्ञापन


बदले में लॉटरी के तीन करोड़ की जगह पर रंगीन कागज थमा दिए। ठग गिरोह के सरगना को सोनीपत पुलिस की सीआईए यूनिट ने सोमवार रात गिरफ्तार किया। आरोपी अखिलेश कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र के लालबंगला के चरारी का रहने वाला है।

आरोपी आठ दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर है। सोनीपत सेक्टर-15 निवासी सरिता के मुताबिक 12 अगस्त 2019 को उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि ग्लोबल अवार्ड 2019 के लिए आपका चयन हुआ है और तीन करोड़ की लॉटरी लगी है।
विज्ञापन


एक ईमेल एड्रेस पर बैंक खाते की डिटेल मांगी गई। उन्होंने पूरी जानकारी ईमेल कर दी। उनसे तीन बार में 16.42 लाख, डेढ़ लाख और 90 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में डलवाए गए।
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने उन्हें रुपयों के नाम पर जो सूटकेस थमाया, उसमें रंगीन कागज मिले। इस पर सरिता ने डॉ. हैरी नेल्सन, अनीता शर्मा, राहुल सिन्हा, पाउल क्लेमेंट, समर खान, हरेंद्र रावत, कोनसम अनीता, धीरू मिश्रा और मनोज विश्वकर्मा पर एफआईआर दर्ज कराई थी।

पुलिस की जांच में पता चला कि ठगी का मास्टरमाइंड धीरू का मामा अखिलेश है, जो कानपुर के लालबंगला के चरारी का रहने वाला है। सोमवार रात सीआईए ने अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें