फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में रास्ते में बंधी पॉलिथीन हटाने को लेकर हुए विवाद में चचेरे भाई व भतीजे ने ग्रामीण की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। बचाने आई पत्नी व बेटा को भी घायल कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने हमला करने वाले पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दमदमा निवासी पप्पू (48) मजदूर था। उसके घर के पास ही उसके चचेरे भाई का मकान है। चचेरे भाई ने बारिश की वजह से दरवाजे पर पॉलिथीन तान ली थी।
उसके नीचे वह बकरी आदि मवेशी बांध देता था। मंगलवार शाम को पप्पू मजूदरी करने के बाद घर पहुंचा तो उसने रास्ते तनी पॉलिथीन हटा दी। इससे दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मामले के तूल पकड़ने पर चचेरे भाई व उसके बेटे ने पप्पू पर कुल्हाड़ी हमला कर दिया।
कुल्हाड़ी से कई वार कर पप्पू को मार डाला। बचाने पहुंची पप्पू की पत्नी किरन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसका एक हाथ कटकर लटक गया। बेटे धर्मेंद्र को भी लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पाकर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा व चौकी इंचार्ज रहमत खां फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।