फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवक की मौत, डेंगू के 23 मरीज मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती बुखार के मरीज। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। एलाइजा जांच में डेंगू के 23 मरीज मिले हैं। रैपिड टेस्ट किट से जांच में तीन पॉजिटिव निकले। वहीं बुखार से एक युवक की मौत हो गई। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या अब 69 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के हरदेवगंज निवासी शिवा सैनी की बुखार से मौत हो गई है। वहीं सदर तहसील के आंटी गांव में बुखार से 30 से ज्यादा लोग बीमार हैं। छह लोग निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। यहां के लोगों के मुताबिक गांव में कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। वहीं मंगलवार को रैपिड टेस्ट किट से जांच में तीन और एलाइजा रिपोर्ट में 23 डेंगू पॉजिटिव मिले। जिला अस्पताल में किट से अब तक 290 और एलाइजा में 819 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं।
जिला अस्पताल में मंगलवार को करीब 181 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इनमें 26 बुखार से पीड़ित मिले। पांच बुखार से पीड़ित मरीजों की रैपिड टेस्ट किट से जांच हुई। इनमें तीन डेंगू पॉजिटिव मिले। सभी सैंपल को एलाइजा के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया। जिला अस्पताल में 28 बेड फुल हैं। नोडल अधिकारी डॉक्टर बृजेश शुक्ला ने बताया कि मेडिकल कालेज तिर्वा से रिपोर्ट आई है। इसमें 23 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब 819 डेंगू पीड़ित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें