अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गांधी जयंती के पर्व पर रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जोश और जज्बे के साथ 20 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक में रक्त रखने की ज्यादा क्षमता न होने से कई रक्तदाता मायूस भी हुए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार सुबह दस बजे से प्रभारी पैथालॉजिस्ट एवं एमडी डॉ.आरडी यादव ने रक्तदाताओं की जांच के बाद रक्त लेना शुरू किया। ब्लड बैंक में रक्त रखने की क्षमता से अधिक लोगों के आने पर उनका रजिस्ट्रेशन करके आगे होने वाले शिविर में बुलाया गया है। समापन पर सीएमओ उदयभान सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा, लैब टेक्नीशियन डॉ. अशोक यादव, फार्मासिस्ट हरिनाथ यादव व रामप्रताप गुप्ता के अलावा पूर्व सभासद करुणा शंकर गुप्ता, शिक्षक शशिकांत शुक्ला, सलोवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, अक्कू भदौरिया, अमित शुक्ला, मो.जाहिद, शिक्षक नेता शैलेंद्र दुबे लालू, शरद भुर्जी, शिवऔतार गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।
- इन्होंने किया रक्तदान
एसबीवीएस संस्था के निदेशक अमर त्रिपाठी एडवोकेट, मोहल्ला कटरा के सुनील कुमार, रामपुर बैजू की रश्मि खंडेलवाल व उनके पति प्रवेश खंडेलवाल, दीपाली खंडेलवाल व उनके पति लोकेश, अकबरपुर के भाजपा नेता मनोज कुमार दुबे, सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के चेयरमैन प्रदीप प्रधान, समाजसेवी अनुज त्रिपाठी, मोहल्ला सराफान के अभिषेक, सपा नेता रजनीश दुबे, नरेंद्र शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, अरुण कुमार, सभासद मनोज कुमार सिंह एडवोकेट, सभासद हरिशरण शाक्य, सलोवा नेता नरेंद्र यादव व अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता व अभिषेक ने रक्तदान किया।