फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनर हटवाने पर दरोगा से विवाद

Sun, 02 Oct 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
नाोकझाोंक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग के लिए नगर विकास मंच का धरना-प्रदर्शन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। उधर, आरपीएफ दरोगा ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर बैनर हटवा दिया। इससे व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष और पूर्व सभासद से विवाद हो गया। छिबरामऊ के सपा विधायक ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को सहयोग दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन


धरना शुरू होते ही फर्रुखाबाद आरपीएफ के एसआई केदार यादव, एएसआई राजपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और वहां लगे बैनर को हटवा दिया। आरपीएफ के आने की खबर मिलते ही व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय द्विवेदी, पूर्व सभासद रमेश चंद्र शर्मा, पीडी विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, विजय हांडा सहित दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए और बैनर हटाने का विरोध किया। इस पर आरपीएफ से उनकी नोकझोंक हुई।

घटना की जानकारी पाकर सपा विधायक अरविंद सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने को जायज बताते हुए कहा कि आरपीएफ ने दमनात्मक रवैया अपनाया तो विशाल प्रदर्शन कर रेलवे प्रशासन की नींद हराम कर दी जाएगी। सांसद डिंपल यादव के माध्यम से गुरसहायगंज के लोगों की मांग केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी। नगर विकास मंच के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने आरोप लगाया कि आरपीएफ बेवजह लोगों को परेशान कर रही है। इस मौके पर गौरव वर्मा, रामसेवक बाथम, विपिन कौशल, पंकज गुप्ता, नीरज मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें