एसडीओ राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
- फोटो : CHIBRAMAU
खड़िनी (कन्नौज)। कस्बा सहित आसपास के इलाके में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली घर पहुंचकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रधान सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ सुधीर पाल और समाजसेवी भोला गुप्ता के नेतृत्व में गांव के लोगों ने बिजली घर पहुंचकर एसडीओ राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना था कि कटौती से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। खेतों में धान की फसल तैयार हो रही है। बिजली न मिलने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर फोन न उठाने का आरोप भी लगाया।
एसडीओ राहुल सिंह ने व्यवस्था में सुधार कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गोविंद गुप्ता, अभिनव गुप्ता, अजीत प्रताप, धर्मेंद्र, मयंक, चंदन सहित कई लोग मौजूद रहे।