फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीका के चलते ग्रामीणों ने परिवार से बनाई दूरी, टीम ने ग्रामीणों को समझाया, बोले जीका वायरस कोरोना जैसा नहीं

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग लखनऊ की दो डॉक्टरों को टीम ने कपूरापुर गांव का किया निरीक्षण। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जीका वायरस से पीड़ित मरीज और उसके परिवार की जान सांसत में पड़ गई है। ग्रामीणों ने परिवार से दूरी बना ली है। यहां तक की लेनदेन बंद कर दिया गया है। यह पता चलने पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को एकजुट कर समझाया। बताया कि जीका वायरस कोरोना जैसा खतरनाक नहीं है।
विज्ञापन

जिले में जीका वायरस से पीड़ित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग लखनऊ ने सोमवार को दो डॉक्टरों की टीम को जिले में भेजा। टीम ने जीका वायरस पीड़ित के गांव पहुंची। वहां पर कई घरों में जाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
लखनऊ से आए डॉक्टर अभिषेक मिश्र व डॉक्टर विकास यादव ने सोमवार को कपूरापुर गांव का निरीक्षण किया।। डॉक्टर अभिषेक ने ग्रामीणों को सैंपलिंग कराने के लिए जागरूक किया। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गांव में ग्रामीणों की ओर से जीका वायरस से पीड़ित मरीज को परेशान किया जा रहा था। कोरोना मरीज समझकर ग्रामीण घरवालों से दूर भाग रहे थे। किसी भी प्रकार लेनदेन बंद कर दिया था। टीम को भेजकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें