फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से भाजपा नेता समेत दो की मौत

विज्ञापन
धर्मेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ बबलू। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
कन्नौज। बुखार से बुधवार को तेराजाकेट के भाजपा मंडल महामंत्री और छिबरामऊ में किशोरी की मौत हो गई। वहीं एलाइजा रिपोर्ट में 23 और रैपिड टेस्ट किट से जांच में चार डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 20 जगह शिविर लगाकर उपचार करने का दावा किया है। जिले में अब तक किट से 228 और एलाइजा रिपोर्ट में 482 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुखार से 54 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल में बारिश के चलते भीड़ कम रही। 472 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें बुखार के 40 मरीज मिले। 100 मरीजों की खून की जांच की गई। बुखार से पीड़ित नौ की रैपिड किट से जांच हुई। इसमें चार डेंगू पॉजिटिव मिले। तेराजाकेट प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम पंचायत टडहा के मजरा परीक्षितपुर निवासी भाजपा मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ बबलू कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने बताया कि गुरसहायगंज में निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। परिजन उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल ले गए।
हालत में सुधार न होने पर कानपुर में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां बुधवार सुबह मौत हो गई। शाम को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। धर्मेंद्र के दो पुत्र हैं। उधर, भाजपा नेता के निधन की जानकारी पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, विपिन द्विवेदी, जीतू तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नेहा त्रिपाठी, ऋषिपाल सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष संजय दुबे, अमर दीप मिश्रा, संतोष चतुर्वेदी, संजू चतुर्वेदी, विवेक दुबे व सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह यादव ने आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें