फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी, देर शाम को घर से निकली थी

विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेते एसआई अजब सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। घर से निकली छात्रा ने पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने उसका शव देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कल्यानपुर निवासी रेशमा उर्फ नन्हीं (13) पुत्री दिनेश चंद्र गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। बुधवार शाम वह खेत से मवेशी चराकर घर लौटी। इन्हें बांधने के बाद गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं लगा। गुरुवार सुबह घर से कुछ दूरी पर ट्यूबवेल के पास नीम के पेड़ के नीचे रेशमा का शव पड़ा मिला। रेशमा ने दुपट्टे से फांसी लगाई थी। वजन से दुपट्टा फट गया। इससे नीचे गिर गई। जानकारी पर एसआई अजब सिंह पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि रेशमा मानसिक रूप से बीमार रहती थी। पिता दिनेश चंद्र दिव्यांग हैं। रेशमा आठ भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें