फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर मिली किशोरी,गलत नाम, पता बताकर पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अरौल कट के पास बाइक सवार को किशोरी मिली। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। करीब दो घंटे तक किशोरी अपना गलत, नाम पता देकर परेशान करती रही। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर परिजनों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब सात बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से तालग्राम निवासी युवक बाइक से लखनऊ से घर लौट रहा था। इस दौरान कानपुर के अरौल कट के पास 17 वर्षीय किशोरी दिखाई दी। किशोरी ने उससे मदद की गुहार लगाई। युवक उसे बाइक से कन्नौज की तरफ लाने लगा। रास्ते में यूपी डायल 112 पुलिस मिल गई। युवक ने उसे पुलिस केे सुपुर्द कर दिया। पुलिस के पूछने पर किशोरी बेहोश हो गई। उसे पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां सीओ दीपक कुमार दुबे ने पूछताछ की तो किशोरी ने बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताया।
पुलिस के पता करने पर नाम और पता फर्जी निकला। इसके बाद उसने फर्रुखाबाद में घर होने की बात कही। यहां भी जानकारी करने पर घर का पता फर्जी निकला। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि किशोरी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों का पता लगाकर सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें