फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का बॉक्सर नेशनल चैंपियनशिप के लिए करेगा मुक्केबाजी

विज्ञापन
बॉक्सर गोविन्द कठेरिया।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले का बॉक्सर गोविंद कठेरिया राजस्थान में होने वाली तीन दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। देश के 20 राज्यों के खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिले के नदसिया गांव निवासी गोविंद कठेरिया ने बॉक्सिंग में पहचान कायम की है। कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने मेडल हासिल किया है। इस बार वे राजस्थान के सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में 28 से 30 अप्रैल तक चलने वाली नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मुक्केबाजी का प्रदर्शन करेंगे।
के वन इंडिया फेडरेशन पश्चिम बंगाल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और खेल मंत्री अशोक चंदाना होंगे। आयोजित प्रोफेशनल नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 20 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बॉक्सर गोविंद कठेरिया इसमें उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें