फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कोषाध्यक्ष समेत नौ पर एफआईआर

Fri, 23 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान लाखन चौराहा के पास युवक की मौत के मामले में सपा के जिला कोषाध्यक्ष समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं आईजी और डीआईजी ने घटनास्थल व कोतवाली पहुंचकर हालात का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए डीएम अनुज कुमार झा ने शहर और आसपास आठ किमी की परिधि में आने वाले समस्त स्कूल कालेज शुक्रवार को बंद रखने का फरमान सुनाया है।
विज्ञापन


देर रात कोतवाली में मृतक के भाई रमेश पुत्र महावीर कुशवाहा ने तहरीर दी। इसके आधार पर अतहर वारसी, हासिम वारसी, सोनू वारसी, अकील वारसी, बबलू पुत्र शम्मू निवासीगण लाखन तिराहा, शकील अहमद उर्फ जानी पुत्र कदीर, नफीस हाशमी निवासी सब्जी मंडी, कैश खां निवासी बालापीर, शमशुल सदर निवासी गोमती कालेज के पास के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 302, 153, 336 आईपीसी के तहत नामजद एफआईआर दर्ज की गई।

वादी ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने एक राय होकर असलहों से लैस होकर विसर्जन यात्रा पर हमला किया। फायरिंग और पत्थरबाजी करते हुए महेश गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अभी किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। नामजद अभियुक्तों ने कैश खां सपा के जिला कोषाध्यक्ष, शमशुल खां हाजी शरीफ उर्स कमेटी के सदर, नफीस हसन नगर पालिका के सभासद हैं।
विज्ञापन


आईजी आशुतोष पांडेय, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने कोतवाली पहुंचकर डीएम एसपी से घटना की जानकारी ली। उधर, एसडीएम सदर के वाहन पर भी गुस्साए लोगों ने पत्थरबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें