फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश और अवैध संबंधों के चलते कर दी थी शिवलायक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। क्षेत्र के सरौली गांव निवासी किसान शिवलायक के रहस्यमय ढंग से गायब होने का पुलिस ने खुलासा किया है। कानपुर के शिवली में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने साथियों के साथ अपहरण किया था। इसके बाद हत्या कर नहर में शव फेंक दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हिस्ट्रीशीटर को एक मामले में कानपुर देहात पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस अब इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर शव की तलाश करेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी 28 वर्षीय शिवलायक 10 सितंबर की शाम को घर गांव के बाहर से लापता हो गए थे। पत्नी राधा देवी ने 12 सितंबर को खलकपुर, शिवली, कानपुर देहात निवासी हिस्ट्रीशीटर संजीत सिंह, सरौली निवासी अनिल और छुन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। हिस्ट्रीशीटर संजीत आरोपी छुन्ना का साला है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि शिवलायक की हत्या में संजीत, अनिल, छुन्ना और गांव में रहने वाला बालजीत शामिल हैं। गुरुवार रात पुलिस ने बालजीत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि अनिल और छुन्ना से शिवलायक का जमीन को लेकर विवाद चलता था। शिवलायक एक लड़की से प्रेम भी करता था। इससे सभी लोग उससे रंजिश मानते थे। यही कारण रहा कि शिवलायक को शराब पिलाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद कानपुर देहात और कन्नौज बार्डर के पास खरपतपुर गांव के किनारे झाड़ियों में फावड़े से हत्या कर शिवली नदी में फेंक दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि बालजीत को जेल भेज दिया गया है। संजीत को कानपुर देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर हाल में जेल भेजा है। वहीं कुछ दिन पूर्व अनिल कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर शव की तलाश कराई जाएगी। आरोपी छुन्ना को भी जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें