कन्नौज। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह तक जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करने की संभावना जताई जा रही है।24 घंटे में गंगा का जलस्तर 54 सेंटीमीटर बढ़ा है। गुरुवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 124.260 मीटर दर्ज किया गया था। शुक्रवार की रात आठ बजे जलस्तर 124.800 मीटर पर पहुंच गया।
मेहंदी घाट पर तैनात जलनिगम के कर्मचारी सूरज प्रसाद ने बताया कि गंगा का जलस्तर गुरुवार की सुबह से बढ़ता हुआ दर्ज किया जा रहा है। मौजूदा समय गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो शनिवार की सुबह तक जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर जाएगा।