तिर्वा(कन्नौज)। कोविड टीकाकरण टीम को देखकर तमाम लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। बाद में तहसीलदार ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया। इसके बाद यह टीके लगवाने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
तहसीलदार अनिल कुमार सरोज के नेतृत्व में टीम गुरौली गांव में छूटे लोगों का टीकाकरण करने पहुंची। यहां टीम को देेखते ही लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए। इससे गांव में सन्नाटा छा गया। तहसीलदार ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया। इसके बाद यह लोग टीका लगवाने के लिए राजी हुए।