फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरा अपराध रजिस्टर देख मुंशी पर बिफरे आईजी

विज्ञापन
सदर कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते आईजी मोहित अग्रवाल। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने शनिवार को सदर कोतवाली के थाना समाधान दिवस में जन शिकायतें सुनीं। इसके बाद निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर अधूरा देख मुंशी पर बिफर पड़े। संजीदगी से कार्य करने की हिदायत दी। महिला हेल्प डेस्क पर जाकर कामकाज का तरीका भी जाना।
विज्ञापन

आईजी मोहित अग्रवाल शनिवार को फर्रुखाबाद जनपद का निरीक्षण करने के बाद दोपहर में पुलिस लाइन स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ सदर शिव प्रताप सिंह, सीओ तिर्वा दीपक दुबे व छिबरामऊ सीओ शिवकुमार थापा से पंद्रह मिनट बात की। इसके बाद दोपहर एक बजे सदर कोतवाली के समाधान दिवस में पहुंचे। समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं को तय समय में निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला दरोगा और सिपाही से महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के बारे में पूछताछ की।
कोतवाली कार्यालय में तैनात मुंशी से आपराधिक रजिस्टर नंबर चार देखा। इंट्री अधूरी देख आईजी ने फटकार लगाते हुए कड़ी हिदायत दी। शहर में हुए अपराधों की जानकारी सदर कोतवाल विकास राय से ली। सदर कोतवाली के समाधान दिवस में 35 शिकायती पत्र आए। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

फरियादियों से लिया जाएगा फीडबैक
आईजी मोहित अग्रवाल ने कहा कि फरियादियों की समस्या का निस्तारण समय से और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। पुलिस अधिकारी जिले के सभी थानों पर जाकर चार से पांच फरियादियों से बात करेंगे। इनसे फीडबैक में निस्तारण की बाबत पूछेंगे। फरियादी संतुष्ट नहीं है तो शिकायत अपनी देखरेख में निस्तारित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें