ऊषा का आरोप है कि गर्भवती होने पर गोल्डी को कई बार पति और ननदों ने गर्भपात की दवा खिलाई। इस बार बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुरालीजन कार और तिर्वा में एक मकान की मांग करने लगे।
यूपी में कन्नौज जिले के तालग्राम में बेटी होने पर पति ने दूसरी शादी कर ली। मासूम बेटी देकर पहली पत्नी को घर से निकाल दिया। सुलह के लिए हुई पंचायत में पति व ससुरालवालों ने मायकेवालों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कानपुर नगर के ककवन थाना क्षेत्र के ऐमा गांव निवासी ऊषा देवी ने बेटी गोल्डी की शादी तालग्राम थाना क्षेत्र के घुसुआपुर निवासी आलोक कुमार के साथ 20 जून 2018 को की थी।
ऊषा का आरोप है कि गर्भवती होने पर गोल्डी को कई बार पति और ननदों ने गर्भपात की दवा खिलाई। इस बार बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुरालीजन कार और तिर्वा में एक मकान की मांग करने लगे। कुछ दिन पहले दामाद अशोक ने इंदरगढ़ रतनापुर की रुचि से दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
जानकारी होने पर 10 जुलाई को परिवार के साथ घुसुआपुर जाकर पंचायत की। पंचायत में आलोक, इनकी मां रामकली, बहन पुष्पा, रुचि, ज्योति, शशीप्रभा, अनीता, बहनोई अवधेश और दोस्त अशोक कुमार, उदयवीर, ओमकार ने पंचायत में मारपीट, अभद्रता करने के साथ जान से मार देने को धमकी दी।
गोल्डी को भी बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल को निर्देश दिए गए हैं।