डीपीएस कल्याणपुर के छात्र ऋषि सिंह को 99.8 फ़ीसदी अंक मिले हैं। सर पदमपत सिंघानिया की छात्रा तविषी अग्रवाल ने 99.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। नव्या अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल ने भी 99.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज मंगलवार को कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया है। परिणाम व्यक्तिगत और स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीपीएस कल्याणपुर के छात्र ऋषि सिंह को 99.8 फ़ीसदी अंक मिले हैं। सर पदमपत सिंघानिया की छात्रा तविषी अग्रवाल ने 99.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। नव्या अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल ने भी 99.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
यहां देख सकते हैं दसवीं का परिणाम
विद्यार्थी कक्षा 10वीं का परिणाम विभिन्न वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स की सूची नीचे दी गई है।
cbseresults.nic.in 2021 cbse.gov.in
नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट
बता दें कि कोरोना काल में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किया गया था। जिसके बाद आंतरिक मूल्यांकन और सीबीएसई द्वारा तैयार रिजल्ट फॉर्मूले के आधार पर 10वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग की गई है। ऐसे में इस बार न तो कोई मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और न ही बोर्ड सीबीएसई 10वीं का टॉपर की घोषणा करेगा।