कन्नौज। जिले में आज से 18 से 44 आयु तक के युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगेगी। वैक्सीनेशन के लिए युवाओं में खास क्रेज है। जिले के सात अस्पतालों में युवाओं ने तीन जून तक का स्लॉट बुक करा लिया है। एक अस्पताल में 100-100 युवाओं को वैक्सीन लगेगी। अब नया स्लॉट बुक कराने वालों को चार से ऊपर की तारीख मिल रही है।
कोरोना वैक्सीन लगवाने में वृद्ध और 45 वर्ष से ऊपर के लोग कतरा रहे। वहीं वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में खास क्रेज है। वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं ने जनसेवा केंद्रों व मोबाइल के मध्य से कोविन पोर्टल(कोविन.जीओवी.इन) या आरोग्य सेतु पर स्लॉट बुक करा लिया। 12 सौ युवा एक से तीन तारीख तक का स्लॉट बुक कर चुके हैं। कुछ युवाओं ने चार जून का भी स्लॉट बुक कर लिया। युवाओं को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। 5000 वैक्सीन को सुरक्षित किया गया है। युवा रंजन दुबे का कहना है कि वैक्सीन लगवाने युवाओं के लिए अब मौका आया है। इसे किसी को गंवाना नहीं चाहिए। वैक्सीन जरूर लगवा लें। उन्होंने स्लॉट बुक कर लिया है।
इन अस्पतालों में फुल हुआ स्लॉट
अस्पताल तारीख
- जिला अस्पताल एक, दो, तीन
- 100 बेड छिबरामऊ एक, दो
- यूपीएचसी मौसमपुर मौरारा एक, दो
- सीएचसी छिबरामऊ एक, दो,
- मेडिकल कालेज तिर्वा एक
- सीएचसी तिर्वा एक
- गुरसहायगंज सीएचसी एक
युवाओं को वैक्सीनेशन के लिए यह अस्पताल हुए चिह्नित
- युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल चिह्नित किए गए हैं। यहां यह स्लॉट बुक कर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इनमें जिला अस्पताल, सौ शय्या छिबरामऊ, यूपीएचसी मौसमपुर मौरारा, सीएचसी छिबरामऊ, मेडिकल कालेज तिर्वा, सीएचसी तिर्वा, सीएचसी गुरसहायगंज, सीएचसी जलालाबाद, सीएचसी सौरिख, सीएचसी हसेरन, सीएचसी उमर्दा हैैं।
अधिकारी परखेंगे अस्पतालों में वैक्सीनेशन की हकीकत
युवाओं में वैक्सीनेशन को लेेकर उत्साह देख कर सीएमओ ने अधिकारियों की टीम तैयार की है। यह वैक्सीनेशन की हकीकत परखेंगे। दिक्कत होने पर मार्गदर्शन करेंगे। इसके लिए नोडल अधिकारी डॉ. गीतम सिंह, एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी, एसीएमओ डॉ. अजय मिश्रा, एसीएमओ डॉ. केसी राय को लगाया गया है।
वैक्सीन न लगवाने वालों को युवा करेंगे जागरूक
कोरोना वैक्सीन के नोडल अधिकारी डॉ. गीतम सिंह का कहना है कि युवा पूरी तरह से जागरूक हैं। यह वैक्सीन लगवाने के लिए खुद स्लॉट बुक कर रहे हैं। यही युवा परिवार के अलावा आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे। इससे वैक्सीनेशन से वंचित भी जागरूक होंगे।
ऐसे बुक करें स्लॉट
वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराना होगा। तब स्लॉट मिलेगा। इसके लिए Help registration dot. covin.up.in पर क्लिक करें। इस पर मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। मोबाइल नंबर डालते ही ओटीपी मिलेगी। ओटीपी दर्ज करते ही वैक्सीनेशन का पेज खुल हो जाएगा। इस पर पंजीयन कर सकते हैं।