फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कैप्टन से सिपाही ने की मारपीट, लाइन हाजिर

विज्ञापन
कोतवाली में खड़े रिटायर्ड कैप्टन के परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पत्नी के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंचे रिटायर्ड कैप्टन से सिपाही ने मारपीट कर दी। सिपाही धक्का मारते हुए पुलिस जीप तक ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे देखने के बाद एसपी प्रशांत वर्मा ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को धमे का ताल निवासी रिटायर्ड कैप्टन राजेंद्र बहादुर पत्नी मीना कुमारी के साथ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन लगवाने गए थे। वैक्सीन लगवाने के लिए राजेंद्र बहादुर की पर्ची बन गई। वृद्ध पत्नी दूर बैठ गईं। रिटायर्ड कैप्टन महिलाओं की लाइन के पास जाकर पत्नी की पर्ची बनवाने लगे। तभी महिलाओं ने विरोध कर दिया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि सिपाही संदीप कुमार ने रिटायर्ड कैप्टन के साथ हाथापाई कर दी। धक्के मारकर पुलिस जीप में बैठा लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रिटायर्ड कैप्टन को छुड़ाने के लिए भाई रिटायर्ड सूबेदार रामबाबू, प्रधान रमेश व परिजन कोतवाली पहुंच गए। इन्होंने प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा से वार्ता की। इसके बाद रिटायर्ड कैप्टन को छोड़ा गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रशांत वर्मा ने मारपीट के आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। दोपहर बाद स्वास्थ्य कर्मी ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए रिटायर्ड कैप्टन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें