फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां जाहरा से मवेशियों की रक्षा के लिए की विनती

विज्ञापन
मां के दर्शन के लिए लगा भक्तों का तांता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। पशुओं की रक्षक माने जाने वाली मां जाहरा देवी के दर्शन के लिए शनिवार को भीड़ उमड़ी। भक्तों ने देवी को अनाज अर्पित कर मवेशियों की रक्षा करने की विनती की। मंदिर परिसर पूरे दिन जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान रहा। भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

तालग्राम इलाके के रोहली में मां जाहरा देवी का प्राचीन मंदिर है। हर वर्ष यहां भादों माह में दर्शन का विशेष महत्व है। इसी से पशुपालक भारी संख्या में पूजा-अर्चना करने आते हैं। माह के अंतिम शनिवार को मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने अनाज चढ़ाते हुए जाहरा देवी से मवेशियों की सलामती की विनती की। परिसर भक्तों के चढ़ाए गए गेहूं से भरा दिखा।
यहां उत्तर प्रदेश के तमाम जिलाें समेत पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ प्रांतों के पशु व्यापारी और पशुपालक जाहरा देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। लोगों को तीन किलोमीटर दूर अपने वाहन छोड़कर पैदल दर्शन के लिए पहुंचना पड़ा। देर शाम तक मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें