तिर्वा(कन्नौज)। बारिश में करीब 97 लोगों के घर गिर गए। इन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ। वहीं चार पशुओं की मौत हुई है। तहसीलदार ने लेखपालों से मिली रिपोर्ट के आधार पर यह सूची जिला मुख्यालय भेजी है।
तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने लेखपालों को क्षेत्र में घरगिरी का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। बारिश से बनगवां निवासी रमेश, हसेरन निवासी शोभा, किनौरा निवासी रामानंद, हिसामुद्दीन गांव के विजय बहादुर, मदनापुर के गंगाराम व शगुना, बढ़नपुर वीरहार के रामचंद्र, मढ़पुरा निवासी रमेशचंद्र व संदीप, त्रिमुखा निवासी अन्नपूर्णा, अलीनगर निवासी रामपाल, सुनील, कप्तान व अमर सिंह, सतसार निवासी आदित्य, बलनापुर निवासी बृजेश, मंजू देवी, सर्वेश कुमार व राजेश, पूराराय निवासी विनय कुमार, तिलसरा निवासी विमला देवी, वहीदन, निशा, भुन्ना निवासी अनीता, परशुराम, हमीरपुर निवासी महेंद्र सिंह के घर गिर गए।
हरेईपुर निवासी सुरेशचंद्र का मकान गिरने से इसके नीचे बंधीं तीन बकरियाें और एक मवेशी की मौत हो गई। इसी तरह तहसील के अलग-अलग गांवों में 97 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त होने की सूची बनी। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि लेखपालों से नुकसान का आकलन भी कराया गया। पीड़ितों को आर्थिक मदद के लिए सूची जिला मुख्यालय भेज दी गई है। जल्द सभी को मदद मिल जाएगी।