फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चे मकान गिरे, गृहस्थी दबी

विज्ञापन
Raw houses fell due to rain, household buried - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम। दो दिन से हो रही बारिश से इलाके के दो गांवों में चार कच्चे मकान गिर गए। मलबे में हजारों रुपये की गृहस्थी दब गई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

बमरौली गांव निवासी राघव माता-पिता की मौत के बाद दो नाबालिग बहनों के साथ कच्चे मकान में रहता था। शनिवार से हो रही बारिश के कारण मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इससे अनाथ भाई-बहन खुले आसमान में रहने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास सूची में पिता का नाम दर्ज है। इनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके बावजूद अभी तक आवास का लाभ नही मिला है।
वहीं हरि नारायण दुबे, रविप्रकाश के कच्चे मकानों की छत शनिवार की रात गिर गईं। इसमें दोनों भाइयों की गृहस्थी मलबे में दब गई। इसके अलावा निर्देश का भी कच्चा मकान गिर गया। हिमतनगला में बृजेश कुमार यादव के कच्चे मकान की कोठरी बारिश के चलते गिर गई। इसमें रखा घरेलू समान मलबे में दब कर नष्ट हो गया। लेखपाल राजेश कुमार अग्निहोत्री ने गांव पहुंच कर क्षति का आंकलन किया। उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया ।
विज्ञापन

बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इसके मलबे की चपेट में आकर किशोर की मौत। क्षेत्र के जटियापुर गांव में रविवार शाम सात बजे सुनील का 10 वर्षीय पुत्र सार्थक कच्ची दीवार के पास बैठा था। इस दौरान अचानक दीवार सार्थक पर गिर गई। इससे वह मलबे में दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें