फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय की आस में भटक रही दुष्कर्म पीड़ित, ससुरालीजनों पर लगाया पति की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। पति की हत्या और खुद के साथ दुष्कर्म के मामले में न्याय पाने के लिए पीड़ित महिला एरवाकटरा और सौरिख थाने के चक्कर काट रही है। शनिवार को थाने में डीएम व एसपी के सामने शिकायत लेकर पहुंची महिला को निराशा हाथ लगी। पुलिस ने दूसरे जनपद का मामला होने की बात कहते हुए टरका दिया।
विज्ञापन

इलाके के गांव की महिला ने बताया कि ढाई साल उसका निकाह एरवाकटरा के युवक से हुआ था। शादी के बाद से ससुर और देवर की नीयत खराब थी। पति ने विरोध किया तो दोनों को पीट कर घर से निकाल दिया। वह पति के साथ मायके आकर रहने लगीं। कुछ दिन बाद ससुरालीजन बहला-फुसलाकर दोनों को साथ ले गए। घर में बंधक बना लिया। 30 दिसंबर 2020 को इन लोगों ने पति के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। शव फंदे पर लटका दिया।
पति की मौत के बाद ससुर और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर यह बेटी को जान से मारने की धमकी देते थे। 18 सितंबर को किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पहुंचीं। महिला का आरोप है कि न्याय की आस में वह लगातार थानों के चक्कर काट रही हैं। सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला दूसरे जनपद का होने के कारण रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए एसपी औरैया को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें