फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में दरवाजे पर पेट्रोल डाल लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। मायके में रह रही पत्नी के घर पहुंचकर पति ने दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली के रजईमऊ राजा गांव निवासी उमा पुत्री रामप्रसाद ने बताया कि उसकी शादी सौरिख थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी इंद्रपाल से हुई थी। दो साल पहले पति ने मारपीट कर बच्चों समेत घर से निकाल दिया। इससे वह मायके में रहने लगीं।19 जुलाई की रात करीब दस बजे पति मायके आए। बंद दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
आग को देख मोहल्ले के लोग जाग गए। पति ने मुझे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भाग गए। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर पहुंची यूपी डायल 112 पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें