फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में शुरू होगी ई-लाइब्रेरी, कालेज प्रशासन ने 7.5 लाख का भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। छात्रों को पढ़ने के लिए किताबें उपलब्ध हो सकें, इसके लिए मेडिकल कालेज प्रशासन ने ई-लाइब्रेरी का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन को 7.5 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के एमबीबीएस छात्रों को शिक्षा के दौरान कई तरह की पुस्तकों की जरूरत होती है। उन्हें किसी भी पुस्तक के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। प्राचार्य डॉ.नवनीत कुमार ने बताया कि कालेज में ई-लाइब्रेरी की सुविधा अभी नहीं है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है। ई-लाइब्रेरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर होते ही लाइब्रेरी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें