फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम पांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इस साल भी युवा कल्याण विभाग की ओर से एक दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पांच अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह राठौर ने बताया कि एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी, क्लासिकल, वोकल कर्नाटक, वोकल सितार, वादन, बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मर्द दम, हारमोनियम, गिटार वादन, मणिपुर नृत्य, उड़ीसा नृत्य, भरतनाट्यम नृत्य, कथक नृत्य, कुचिपुड़ी नृत्य, एक्सटेम्पोर आदि आकर्षण का केंद्र होंगे। भाग लेने वाले कलाकारों की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इच्छुक कलाकार अपनी हाई स्कूल के प्रमाण पत्र अथवा बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ नाम व प्रतिभा किए जाने की विधा की सूचना चार अक्तूबर तक जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन में दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें