फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर से बंद पड़ा पोस्टमार्टम हाउस

Tue, 06 Jan 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक वर्ष पहले लाखों रुपये कीमत से बनकर तैयार हुए पोस्टमार्टम हाउस में आज तक कामकाज शुरू नहीं हो सका है। जबकि भवन को स्वास्थ्य महकमे के हवाले भी कर दिया गया था। भवन होने के बाद भी शवों का पोस्टमार्टम मर्चरी में किया जा रहा है। जहां पर शवों की शिनाख्त करने या अन्य कामों से लोगों का आना जाना बना रहता है। इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर बहादुरपुर गांव के सामने पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण कई वर्ष पहले शुरू कराया गया था। करीब 66 लाख रुपये लागत से भवन बनकर तैयार हुआ। एक साल पहले इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर भी कर दिया गया। इसके बाद भी भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा है।

इसके चलते अराजकतत्वों ने पोस्टमार्टम हाउस को क्षतिग्रस्त कर दिया। यहां लगे ट्रांसफार्मर से अन्य लोग भी बिजली का उपयोग कर रहे हैं। जबकि ट्रांसफार्मर केवल पोस्टमार्टम हाउस के लिए 10 केवीए का लगाया गया है। बाउंड्रीवाल की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की ग्रिल जगह-जगह चोर काट ले गए हैं।
विज्ञापन


पानी के लिए छत पर लगाई गई बड़ी-बड़ी पानी टंकियां भी चोर उठा ले गए। भवन का मुख्य गेट पर ताला तो लगा है, लेकिन उसका कुंडा तोड़कर दरवाजा खोल लिया गया है। भवन के अंदर दर्जनों पंखे ट्यूबलाइटें व अन्य उपकरण लगे हैं। उनमें भी चोरों ने सेंध लगा ली है। भवन शुरू न होने के बावजूद मीटर रीडिंग लगातार बढ़ रही है, क्योंकि भवन के अंदर ट्यूबलाइटें लगातार जलती रहती हैं।

जगह-जगह फर्श भी टूटी पड़ी है। बाउंड्रीवाल भी एक तरफ चिटककर तिरछी हो गई है। मुख्य गेट से भवन तक जाने के लिए करीब 100 मीटर बनी सीसी सड़क टूट गई है। इसमें मोटी दरार गुणवत्ता की पोल खुद खोल रही है। विभाग का कोई भी कर्मचारी यहां झांकने तक नहीं जाता है। ग्रामीण बताते हैं कि शाम के समय जुआरियों व शराबियों का जमघट लगता है। परिसर में जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं।

मोर्चरी में चल रहा पीएम हाउस
पोस्टमार्टम हाउस जिला अस्पताल की मोर्चरी के अंदर चल रहा है। कई वर्ष पहले कोई इंतजाम न होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मोर्चरी के अंदर पोस्टमार्टम कराने की व्यवस्था संचालित कराई गई थी। यहां जगह कम होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नए पोस्टमार्टम भवन में अत्याधुनिक मशीनों को लगाने के लिए डिमांड शासन को भेजी गई है। जैसे ही शासन से अनुमति मिल जाती है वैसे ही शासन से एक्सरे मशीनें, आइस चेंबर व अन्य मशीनें स्थापित कराए जाएंगे। इसके बाद ही पोस्टमार्टम हाउस को चालू किया जा सकेगा। स्थानीय स्तर पर कोई देरी नहीं की जा रही है। विलंब शासन की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन

डा. पीएन वाजपेयी, सीएमओ कन्नौज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें