फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार में डीएम ने संभाली कमान

Tue, 06 Jan 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सह समन्वयक परीक्षा में किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो इस कारण डीएम ने पूरी कमान अपने हाथों में ले ली। शनिवार को परीक्षा में आयोजित कराकर तीन घंटे के अंदर परिणाम घोषित कराए जाने के बाद रविवार को साक्षात्कार आयोजित करा दिया। वहीं साक्षात्कार के दौरान डीएम ने स्वयं कमान संभालते हुए टीचरों से सवाल दागे।
विज्ञापन


रविवार सुबह दस बजे के बाद सह समन्वयक बनने वाले गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान विषय के आधार पर 81 को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। पहले साक्षात्कार देने वाले समस्त शिक्षकों के कागजातों को चेक किया गया।

जिलाधिकारी अनुज झा, डायट प्राचार्य अखंड प्रताप सिंह, बीएसए रामकरन यादव, अतरिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश यादव, जीआईसी प्रधानाचार्य, जिला प्रशिक्षण समन्वयक रमाकांत अवस्थी की समिति ने एक-एक कर सभी को साक्षात्कार के लिए बुलाया।
विज्ञापन


डीएम ने टीचरों से पूछा कि आखिर वह क्यों सह समनव्यक बनना चाहते हैं। इसका टीचरों ने अलग-अलग जवाब दिया। कानपुर के शिक्षकों से डीएम ने पहले समय पर आने की आदत डालने के भी निर्देश दिए।

शिक्षक नेताओं का लगा रहा जमावड़ा
कलेक्ट्रेट में आयोजित सह समन्वयक साक्षात्कार के दौरान सुबह से शाम तक शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयनरायन यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि यह साक्षात्कार जीओ के विपरीत हो रहा है। इसमें सभी को बुलाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें