फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी कालेज: छात्रों से धोखाधड़ी की शिकायत विधायक से की

विज्ञापन
Pharmacy College: Complaint of cheating by students to MLA - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। फार्मेसी कालेज में प्रवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई। यह आरोप लगा छात्रों ने भाजपा विधायक से शिकायत की। विधायक ने एसपी से बात कर छात्रों की समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद कॉलेज संचालक ने कोतवाली पहुंचकर छात्रों के रुपये वापस करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के एक निजी कॉलेज संचालक पर छात्रों ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने एक वर्ष पूर्व फार्मेसी पाठ्यक्रम डी फार्मा में प्रवेश लिया। संचालक ने छात्रों को बताया कि उसका कॉलेज लखनऊ से संबद्ध है। फीस के रूप में किसी से 90 हजार तो किसी से 80 हजार की वसूली की गई। जब छात्रों को धोखाधड़ी की जानकारी हुई, तो उन्होंने ऑनलाइन परीक्षा में अपने वास्तविक कॉलेजों के नाम खोजे तो पता चला कि वह लखनऊ के नहीं हैं।
जब उन लोगों ने कॉलेज से संपर्क किया, तो पता चला कि उनकी फीस भी नहीं जमा की गई। रविवार को कोतवाली पहुंचे छात्रों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस बीच कोतवाली पहुंचे भाजपा विधायक कैलाश राजपूत को छात्रों ने कॉलेज में जमा की गई फीस के प्रपत्र दिखाकर बताया कि अभी दो दिन शेष हैं, अगर निजी स्कूल संचालक उनकी फीस वापस कर दे, तो उनका दूसरे कॉलेजों में प्रवेश हो जाएगा।
विज्ञापन

यदि ऐसा नहीं हुआ, तो उनका भविष्य अंधकार मय हो जाएगा। विधायक कैलाश राजपूत ने एसपी से फोन पर वार्ता कर छात्रों की समस्या का निस्तारण करने को कहा। कोतवाल ने विधायक की बात सुनकर तत्काल पुलिस को कॉलेज भेज कर संचालन को बुलाया।
संचालक ने कोतवाली में भरोसा दिलाया कि छात्रों का पैसा वापस कर देंगे। अगर पैसा वापस नहीं होता तो छात्रों की तहरीर पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें