फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लंबित विवेचनाएं जल्द पूर्ण करें’

Sun, 06 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित विवेचनाओं और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारियों को लेकर एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर और दरोगाओं की बैठक ली और कड़े निर्देश दिए कि विवेचनाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं और फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में रविवार की दोपहर एएसपी ने सीओ सदर करन सिंह के साथ कोतवाल भुल्लन यादव और दरोगाओं की बैठक ली। इस दौरान सभी दरोगाओं के पास मौजूद विवेचनाओं के बारे में जानकारी ली। सभी दरोगाओं के पास कई विवेचनाएं लंबित पाई गईं, वहीं लंबित मामलों के आरोपी भी फरार पाए गए।

इस पर एएसपी ने निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं को चुनाव तक पूर्ण करें। यही नहीं मुकदमों से संबंधित आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करके जेल भेजें। यही नहीं जो मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं उन पर गंभीरता से पैरवी करें, जिससे आरोपियों को सजा दिलाई जा सके। इस मौके पर दरोगाओं अरिमर्दन सिंह, श्यामबाबू यादव, राजा सिंह परिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें