फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठठिया और पचोर में शराब नष्ट कराई

Sun, 06 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी टीम ने चौथे चरण के मतदान में अवैध शराब का वितरण रोकने को पचोर व ठठिया में छापामार अभियान चलाया है। इस दौरान 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर मिले लहन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी दिनेश कटियार की अगुवाई में निरीक्षक महेंद्र कौशल व पीके सोनकर ने सबसे पहले ठठिया कस्बे की गिहार बस्ती व पचोर गांव में छापा मारा। इस दौरान आबकारी टीम को आया देख भगदड़ मच गई। युवक अपने घरों को छोड़कर मौके से गायब हो गए।

अभियान के दौरान घरों के बाहर पुलिस ने कच्ची शराब के अलावा 1,230 किलो लहन बरामद किया। इसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर प्लास्टिक व टीन के डिब्बे फोड़ डाले। बाद में रास्ते में मिले लोगों को आबकारी टीम ने खुली व कच्ची शराब न पीने की नसीहत दी। बताया कि खुली हुई शराब जहरीली हो सकती है, इसलिए वह सरकारी ठेकों से पैक बंद शराब खरीदकर ही सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें