फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथोलॉजी में जांच कराने उमड़े मरीज, धक्कामुक्की, अफसरों को पुलिस बुलानी पड़ी, तब शांत हुए

विज्ञापन
पैथोलॉजी में अपनी बारी की प्रतीक्षा करते मरीज। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 200 से अधिक मरीजों के पहुंचने से धक्कामुक्की होने लगी। इसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी। तब एक-एक मरीज का पर्चा जमा कराकर सैंपल लिया गया। इस दौरान प्रभारी सीएमएस ने पौथोलॉजी का निरीक्षण कर कर्मियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिले में डेंगू व बुखार का कहर जारी है। डॉक्टर अधिकतर मरीजों को पैथोलॉजी से जांच कराने के लिए लिख रहे हैं। इससे सही पता हो सके कि बुखार कौन सा है। इसके चलते जिला अस्पताल में मंगलवार को करीब पांच सौ मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें 200 से अधिक जांच कराने पैथोलॉजी पहुंच गए। एक साथ कई मरीजों के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल हो गया। पहले जांच कराने के लिए मरीज धक्कामुक्की करने लगे। इससे एक दूसरे के बीच नोकझोंक हुई।
सूचना पर प्रभारी सीएमएस डॉ. एपी सिंह ने पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से पर्चा जमा करने के बाद जांच करने की बात कही। सभी मरीजों से बैठने के लिए कहा गया। अनसुनी करने पर चौकी पुलिस को सूचना दी गई। दो सिपाही पैथोलॉजी पहुंचे। तब मरीजों को बैठाकर बारी-बारी से जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें