फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर ठहरेगा पैरामिलिट्री फोर्स, पिछले चुनावों में बवाल करने वालाें की थानास्तर पर बनाई जा रही सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विधान सभा चुनाव कराने के लिए पुलिस महकमे ने तैयारी तेज कर दी है। इस बार चुनाव में ब्लाकस्तर पर पैरामिलिट्री फोर्स को ठहराया जाएगा। बवाल की सूचना मिलने पर तत्काल थाना पुलिस के साथ रवाना किया जाएगा। इसके अलावा पहले के चुनावों में बवाल करने वाले अपराधियों की थानास्तर पर सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने की संभावना है। विधानसभा चुनाव 2022 में फरवरी से अप्रैल माह के बीच कराने के कयास लगाए जा रहे हैं। एसपी के निर्देश पर पुलिस लाइन में चुनाव सेल गठित कर दी गई है। निरीक्षक कुमार पाठक को प्रभारी बनाया गया है। सेल में एक एसआई, दो मुख्य और सात आरक्षी शामिल किए गए हैं। चुनाव सेल प्रभारी
अजय पाठक ने बताया कि पहले तहसीलस्तर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया जाता था। इस बार चुनाव आयोग के निर्देश पर ब्लाक स्तर पर फोर्स तैनात होगा। फोर्स को ठहराने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। पूर्व के चुनावों में बवाल करने वाले अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें