फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 गांवों के 100 किसानों ने अधिकारी को घेरा

विज्ञापन
सहायक अभियंता जगदीश सिंह को समस्या से संबंधित ज्ञापन सौंपते सपा नेता आलोक वर्मा व मौजूद ग्रामीण? - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छिबरामऊ (कन्नौज)। नहर में कुलाबा बनवाने की मांग को लेकर 25 गांवों के करीब 100 किसानों ने बुधवार को सिंचाई विभाग खंड छिबरामऊ के सहायक अभियंता का घेराव किया। उन्हें ज्ञापन देकर बताया कि नहर किनारे खेत होने के बावजूद सिंचाई के अभाव धान की फसल खराब हो रही है। सिंचाई के लिए नहर मे कुलाबा बनवाया जाए।
सपा नेता आलोक वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को 25 गांवों के पूर्व बीडीसी सदस्य सतीश कुमार, मान सिंह, प्रहलाद सिंह, दयाराम, महावीर, ऋषभ प्रताप सिंह, अजीत, प्रमोद, सरमन पाल, सियाराम व रमाकांत समेत 100 किसान नहर निरीक्षण भवन में सहायक अभियंता जगदीश सिंह से मिले। उन्हें बताया कि अधिशासी अभियंता ने नहर में अस्थाई कुलाबा रखने
विज्ञापन

का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं हुआ। कुलाबा न होने से धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने सहायक अभियंता ज्ञापन देकर कुलाबा बनवाने की मांग की। किसानों ने बताया कि विकूपुर के किसानों के खेत नहर के तल से नीचे हैं, इससे उनकी जमीनों में पानी भरने की समस्या रहती है। सहायक अभियंता ने कुलाबा बनवाने का प्रयास किया था लेकिन बिकूपुर के किसानों के विरोध से विवाद की स्थिति बन गई थी। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप और पुलिस के सहयोग के बिना कुलाबा नहीं बनवाया जा सकता है।
विज्ञापन

इन गांवों के किसानों पहुंचे
खेतों तक सिंचाई के लिए पानी न पहुंच पाने के कारण सकतपुर, डिगरी, जमुनी डाडी, पाखर, कुतुबपुर, गढ़िहा, नगरिया मान्धाता, नगरिया तुला, उडै़लापुर, आलूपुर, पाह, भाउलपुर, नगला हरी, शिवसिंहपुर, कुंवरपुर, गुलरियापुर, तरींद, उद्दैतपुर, नगला मक्क, आदमपुर, नगला पचू, नगला गूंढ़ा, पिपरिया, गुलरिया, रामपुर, बड़ा नगला सहित 25 गांवों के किसानों ने नहर निरीक्षण भवन पहुंचकर घेराव किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें