कन्नौज। अमर उजाला ने यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक आने वाले छह मेधावियों का बुधवार को सम्मान किया। कलक्ट्रेट सभागार में हुए सम्मान समारोह में कोविड नियमों का पालन करते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने इन मेधावियों को मेडल पहनाकर ईयरबुक और प्रशस्तिपत्र दिए। छात्र सुशील के प्रयागराज में होने के कारण उसका सम्मान किसान पिता रामनाथ राजपूत ने लिया।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने मेधावियों कहा कि ईमानदारी से किया गया परिश्रम ही सफलता के द्वार खोलता है। हो सकता है कि हम शत प्रतिशत सफलता न पा सकें लेकिन लगन व ईमानदारी से मेहनत कर 85 से 90 प्रतिशत सफलता तो मिलेगी ही। जिलाधिकारी ने कहा कि हाईस्कूल और इंटर का समय जिंदगी में चौराहे के समान है। यहां दाएं-बाएं से सफल होने का प्रयास किया या शार्टकट सोच से अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू के प्रतिनिधि प्रधानाचार्य शिव मोहन कुशवाहा ने अमर उजाला के सामाजिक सरोकारों के बारे में जानकारी दी गई। एसएन कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य मेजर एनसी टंडन ने कहा कि शिक्षा हर क्षण, हर जगह पर हमें कुछ न कुछ सिखाती है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिर्वा के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।
इन मेधावियों का हुआ सम्मान
इंटरमीडिएट
1. सुशील राजपूत, प्रतिशत 90.80, महेंद्र नीलम जेआईसी तिर्वा।
2. रिषभ कुमार यादव, प्रतिशत 88, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिर्वा
3 अंशी, प्रतिशत 87.60, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिर्वा
हाईस्कूल
1 चंदन कुमार, प्रतिशत 92.17, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिर्वा
2 अभिषेक कुमार, प्रतिशत 91.67,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिर्वा
3 आशीष कुमार, प्रतिशत 91.33, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिर्वा