फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी का पर्चा खाली, पर्ची पर लिख रहे बाहर की दवाएं

विज्ञापन
ओपीडी के खाली पर्चा के साथ दवा की पर्ची दिखाता पीड़ित। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज में इलाज के लिए आए युवक को ओपीडी के पर्चे पर दवाएं न लिखकर बाहर से खरीदने के लिए पर्ची थमा दी गई। पीड़ित ने सीएमएस कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की।
विज्ञापन

कोतवाली के करनपुर गांव निवासी उदयभान ने बताया कि उन्हें दो दिन से खांसी की दिक्कत और बुखार है। शनिवार को वह मेडिकल कालेज की ओपीडी में दवा लेने आए। एक घंटे कतार में खड़े रहने के बाद ओपीडी का पर्चा बनवाकर डॉक्टर के पास पहुंचे। ओपीडी का पर्चा होने के बाद भी डॉक्टर ने इस पर दवाइयां नहीं लिखीं। अलग पर्ची पर बाहर की दवाएं लिख दीं। कालेज में बुखार, खांसी की दवा होने के बाद भी ऐसा किया गया। युवक ने सीएमएस कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक रोगी के इलाज के लिए कालेज में दवाएं पर्याप्त हैं। सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि बाहर की दवाएं न लिखें। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें