फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर बारदाना नहीं, चावल के बोरे में भरा जा रहा, तिर्वा मंडी में खरीदा जा चुका 1700 क्विंटल धान

विज्ञापन
मंडी के खरीद केंद्र पर रखा धान। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। धान क्रय केंद्र को बारदाना नहीं मिल पा रहा है। केंद्र पर चावल के बोरे में धान भरा जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कस्बे की मंडी समिति में विपणन शाखा के केंद्र पर एक नवंबर से अभी तक करीब 17 00 क्विंटल धान की खरीद की गई। खरीद की शुरुआत के बाद भी केंद्र पर बारदाना नहीं आ सका। बारदाना न आने से केंद्र पर धान को भरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारदाना की जगह चावल के खाली बोरों में धान भरा जा रहा।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी राजकुमार ने बताया कि केंद्र पर बारदाना नहीं आ सका। पिछले साल का बारदाना रखा था। इससे काम चलाया गया। इसके बाद चावल के खाली बोरे लेकर भरवा रहे हैं। दूसरी ओर तहसीलदार अनिल कुमार सरोज का कहना है कि केंद्र प्रभारी के अनुसार बारदाना देने का अभी तक टेंडर नहीं हुआ है। इससे दिक्कत है। उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें