फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादेमऊ की बेटी इसरो में वैज्ञानिक बनेगी

विज्ञापन
पिता के साथ खुशी का इजहार करतीं मनीषा शर्मा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। इलाके के कस्बा नादेमऊ में रहने वाली मनीषा शर्मा का इसरो (इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। बेटी की इस उपलब्धि से परिजन गदगद हैं। वहीं क्षेत्र के लोग इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
विज्ञापन

मनीषा की इस उपलब्धि की जानकारी होने पर घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। नादेमऊ में ताऊ रामसेवक, चाचा रत्नेश शर्मा रहते हैं। इन्हें बधाई दी। मनीषा के पिता विनोद शर्मा भारतीय वायुसेना में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। माता नीलम शर्मा गृहिणी हैं। मनीषा तीन बहनों में दूसरे नंबर की हैं। बड़ी बहन दिल्ली एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। छोटी बहन लवली शर्मा इंटरमीडियट की छात्रा है।
परिवार इस समय कानपुर की एयरफोर्स कालोनी में रहता है। कस्बे के लोगों का कहना है कि मनीषा बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरेंगी। मनीषा ने साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी बात में बेटों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें