फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: सपाइयों ने चूल्हे पर पकाई सब्जी, सिलिंडर की निकाली अर्थी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में रसोई गैस सिलिंडर की अर्थी निकालते सपाई। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे दामों से नाराज सपाइयों ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में चूल्हे पर सब्जी पकाई। इसके लिए ईंट, लकड़ी का प्रयोग किया गया। इसके बाद सिलिंडर की शव यात्रा निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर कुछ युवाओं ने लकड़ी और गोबर से बने कंडे बेचकर विरोध किया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार लगातार घरेलू गैस के दाम बढ़ा रही है। इससे जनता परेशान है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि देश, प्रदेश की तानाशाह सरकार मनमाने तरीके से गैस, डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। सरकार से आम जनता, किसान, मजदूर सभी खिलाफ हो रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, चेयरमैन दिनेश यादव, इंद्रेश यादव, संजय दुबे, योगेंद्र यादव, राम सेवक राजपूत,
मोहम्मद फरीद, मोहम्मद कमर, कल्लू तिवारी, दीवारी लाल कुशवाहा, मोहम्मद आलम, राजिक अली, मुन्ने, मंसूर खां, संजय यादव, विनोद यादव, सरोजनी कुशवाहा, पूजा तोमर, अंगूरी दहाड़िया, अर्चना मिश्रा, कुट्टू पांडे, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अनंत यादव, सोमू दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें