फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। कस्बे के कालिका नगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने बुखार से मौत बताई है। वहीं मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने पति समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कालिका नगर निवासी हिमांशु कनौजिया का विवाह कानपुर देहात के खाड़ामऊ गांव निवासी लालाराम की पुत्री वंदना से 18 अप्रैल 2019 को हुआ था। बुधवार सुबह वंदना की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मायके से पहुंचे परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। इन्होंने बताया कि ससुरालीजन दस लाख रुपये और इनोवा कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर वंदना को प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से हत्या कर दी। दूसरी ओर ससुराल पक्ष का कहना है कि वंदना को दो दिन से तेज बुखार था। दवा कराई जा रही थी। अचानक हालत बिगड़ गई। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
सूचना पर सीओ दीपक दुबे मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। नायब तहसीलदार भारत कुमार मौर्य ने पंचनामा भरा। मृतका के पिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें