फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मरीजों की जांच के बाद ठप हो गई मशीन

विज्ञापन
सीबीसी मशीन में फाल्ट चेक करते पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौ शय्या अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने के करीब 69 महीने बाद सीबीसी जांच शुरू हुई। 18 मरीजों की जांच के बाद सीबीसी (कंप्लीट ब्लड काउंट) मशीन ठप गई। असमान वोल्टेज से मशीन की प्लेट का फ्यूज खराब हो गया। अब कानपुर से इंजीनियर के आने के बाद फाल्ट ठीक हो सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को सीबीसी जांच शुरू हुई। इस दौरान पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की भीड़ लग गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने टोकन बांट कर सैंपल लिए। पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी ने अपनी देखरेख में जांच शुरू कराई। लैब टेक्नीशियन सपना यादव ने मरीजों के ब्लड की जांच की। दोपहर तक 18 मरीजों की जांच हो पाई। इसके बाद मशीन खराब हो गई। चेक करने पर पता लगा कि मशीन की वोल्टेज प्लेट का फ्यूज खराब हो गया है। सीबीसी मशीन में खराबी की जानकारी सीएमएस को देकर सही कराने और यूपीएस लगाए जाने की मांग की गई। एक जनवरी 2016 से सौ शय्या अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत हुई थी। तभी से यहां सीबीसी जांच के लिए मशीन मंगाए जाने की मांग की जा रही थी।
सीबीसी में होंगी ये 20 जांचें
पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय विजय तिवारी ने बताया कि सीबीसी के तहत प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबिन, आरबीसी, डब्लूबीसी, एचसीटी सहित 20 जांचें की जाएंगी। शनिवार को अस्पताल में 18 जांचों के बाद मशीन खराब हो गई। सही होने के बाद मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें