फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: डाॅ. अनुपम दुबे के परिजनों ने उत्पीड़न के खिलाफ पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के आवास पर किया प्रदर्शन

Sat, 25 Sep 2021 03:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय के घर के बाहर उपवास पर बैठे नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के डा. अनुपम दुबे के परिजनों के उत्पीड़न के विरोध में नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ब्राह्मणों ने पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय के आवास के बाहर उपवास कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को फर्रुखाबाद के डाॅ. अनुपम दुबे के परिजनों के उत्पीड़न के विरोध में नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग पूर्व राज्यमंत्री व विधायक अर्चना पांडेय के आवास के बाहर पहुंचे और यहां एक दिन के उपवास पर बैठ गए।

नव ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी ने बताया कि अनुराग दुबे डब्बन को पुराने मुकदमे में अज्ञात में नाम दर्ज कर फर्जी तरीके से जेल भेज दिया गया, उनकी तत्काल रिहाई हो। डाॅ. अनुपम दुबे के विरुद्ध जो फर्जी मुकदमे कायम किए गए हैं, उनमें एफआर लगाई जाए। डाॅ. अनुपम दुबे के परिजनों का नाजायज उत्पीड़न बंद हो और हर जगह ब्राह्मणों का उत्पीड़न बंद किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विधायक अर्चना पांडेय उनकी जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगाें से उनकी आवाज को विधानसभा में उठाने का वादा किया था।

आज समाज को उनकी आवश्यकता है, तो वह उनकी आवाज उठाएं। इस दौरान डाॅ. रजनीश दुबे, दीपांशु मिश्रा, आलोक बाजपेयी, संजीव कुमार, ऋषि दुबे, गौरीशंकर दुबे, सुशील चतुर्वेदी, हिमांशु दुबे, विनीत दुबे, पिंकू दीक्षित, सिक्कू त्रिपाठी, आसू त्रिपाठी, अरविंद दुबे, कुबेर दुबे, अनुज दुबे, सोनू चौबे, हिमालय, अर्जुन दीक्षित, अजय चौबे व मुकेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें